आंखों में चुभन क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:58

आंखों में किसी बाहरी पदार्थ के चले जाने या कोई संक्रमण होने से आंखें लाल हो जाती हैं, यह समस्या एक या दोनों आंखों में हो सकती है। इसमें आंखें लाल होने के अलावा जलन, चुभन, खुजली चलना, ड्रायनेस, दर्द होना, आंखों से पानी आना, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और नज़रे धुंधली होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

आंखों में चुभन के सामान्य कारण

आंखों में चुभन क्यों हो रही है, कभी-कभी इसका स्पष्ट कारण समझ नहीं आता है। हालांकि, अगर आपके आंखों में कुछ केमिकलयुक्त पदार्थ जैसे- शैंपू, स्विमिंग पूल का पानी, समस्क्रीन, क्लोरीन इत्यादि चला जाए, तो आंखों में चुभन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा मेकअप, स्किन मॉइस्चराइज़र, सफाई और साबुन की वजह से भी आंखों में चुभन और जलन की परेशानी हो सकती है।

गंभीर कारण

आंखों में चुभन कुछ गंभीर स्थितियों की वजह से भी हो सकती है। ऑक्यूलर रोज़ासिया (Ocular rosacea), ड्राई आई की समस्या, आंखों में जलन यूवेइटिस या ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस, बैक्टीरियल और वायरल नेत्र संक्रमण जैसी गंभीर स्थितियों की वजह से आपकी आंखों में चुभन हो सकती है। इसलिए इस तरह की समस्या को अनदेखा न करें। इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है।

अन्य कारण

सामान्य कारणों के अलावा अगर आप आंखों में कॉन्टैंट लैंस का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पर्यावरणीय कारणों जैसे- धुएं, मोल्ड, धूल, पराग और पालतू जानवरों के डैन्डर आंखों में चले जाने से आपको चुभन हो सकता है। किसी पदार्थ से एलर्जी होने की वजह से भी आपकी आंखों में चुभन हो सकती है। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में गंभीर कारणों से भी आंखों में जलन हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info